पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कम्प्यूटर सिस्टम स्लो होने से पासपोर्ट मेला किया स्थगित

कम्प्यूटर सिस्टम स्लो होने से पासपोर्ट मेला किया स्थगित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रीजनलपासपोर्ट आॅफिस की ओर से 13 दिसंबर को लगाया जाने वाला पासपोर्ट मेला कम्प्यूटर सिस्टम के स्लो होने के कारण स्थगित करना पड़ा। जानकारी के अनुसार पिछले करीब चार दिनों से सिस्टम स्लो चल रहा था। इसके चलते पासपोर्ट बनाने के काम में तेजी नहीं रही थी। मेले में आने वाले लोगों को पासपोर्ट बनाने के लिए किसी तरह की दिक्कत हो, इसके मद्देनजर विभागीय अधिकारियों ने आवेदकों को अप्वाइंटमेंट भेजना ही मुनासिब समझा।

अमृतसर के पासपोर्ट आॅफिस में 6 जिलों के लोग पासपोर्ट बनवाने आते हैं। इसमें अमृतसर के अलावा फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर साहिब, तरनतारन और फरीदकोट जिले शामिल हैं। पासपोर्ट आफिस के अफसराें का कहना है कि पूरा सिस्टम नोएडा स्थित हैड आॅफिस से ऑपरेट होता है। वहां फाल्ट होने के कारण यह समस्या आई है। 10 तारीख के बाद से सिस्टम स्लो काम करने लगा। अगर ऐसे हालातों में काम शुरू रखा जाता तो पूरे दिन में 100 लोगों का काम भी नहीं हो सकता था।

पासपोर्ट अफसर जेएस सोढी का कहना है कि अगर मौजूदा हालात में काम किया जाता तो आए हुए आवेदनकर्ता को परेशानी होती। अब 20 और 27 दिसंबर को होने वाले पासपोर्ट मेले तय तारीख पर ही होंगे।