- Hindi News
- मॉडर्न ट्रेड के खिलाफ डिस्ट्रिब्यूटर 28 को धरना देंगे
मॉडर्न ट्रेड के खिलाफ डिस्ट्रिब्यूटर 28 को धरना देंगे
ई-कामर्स को सर्विस टैक्स के दायरे में लाने की मांग
सतीशशर्मा|अमृतसर
मॉडर्नट्रेड के खिलाफ पंजाब भर से डिस्ट्रिब्यूटर 28 दिसंबर को फतेहगढ़ चूड़ियां और मजीठा बाईपास के बीच धरना देंगे। उनका कहना है कि फॉरेन डायरैक्ट इंवैस्टमैंट (एफडीआई) के तहत खुले मल्टीनैशनल स्टोर्स कानून का उल्लंघन करके रिटेलर और कंज्यूमर को माल बेच रहे हैं, जबकि इन्हें होलसेलर को माल सप्लाई करने का लाइसैंस दिया गया था।
रविवार को रामबाग स्थित क्लब में अमृतसर डिस्ट्रिब्यूटर्स एसोसिएशन की जनरल हाउस की बैठक में कारोबारियों ने इसका कड़ा विरोध किया।
एसोसिएशन के प्रधान अनिल कपूर ने कहा कि ई-कामर्स करने वाली कंपनियों का तर्क है कि वह माल सेल और पर्चेस करके सिर्फ दो पार्टियों को आपस में मिलाती हैं। ऐसे में वह सर्विस प्रोवाइड कर रही हैं तो उन्हें सर्विस टैक्स के दायरे में लाया जाना चाहिए। इन कंपनियों के पास वैट नंबर भी नहीं है, सर्विस टैक्स लगने से अनहैल्दी कंपीटिशन खत्म होगा और देश का ट्रेड तभी बच पाएगा। उन्होंने कहा कि कंपनियां भी इन स्टोर्स के साथ मिली हुई हैं। इससे लोकल ट्रेड को नुकसान हो रहा है। वहीं स्टोर्स अब दुकानों पर जाकर भी ऑर्डर बुक कर रहे हैं, जिसकी उन्हें इजाजत नहीं है। उन्होंने कहा कि वह एसोसिएशन की तरफ से बनाई गई रणनीति के तहत इसका विरोध जारी रखेंगे।
बैठक में सैक्रेटरी अमरप्रीत सिंह विक्की ने एसोसिएशन की गतिविधियों के बारे अवगत करवाया। उप प्रधान रामा महाजन ने कहा कि एसोसिएशन कंपनियों और डिस्ट्रिब्यूटरों के बीच पुल का काम कर रही है। इस मौके पर उप प्रधान कुलदीप सिंह, चेयरमैन ओम प्रकाश शर्मा, कृष्ण मेहरा, दिनेश आहूजा, अविनाश शर्मा, हीरा लाल गंभीर, मुनीष जैन, संजय कपूर, राकेश महाजन और मदन लाल महाजन मौजूद थे।