पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 3 डिच मशीनों के साथ 104 होटलों को ढहाने निकलेगी टीम

3 डिच मशीनों के साथ 104 होटलों को ढहाने निकलेगी टीम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> निगम कमिश्नर प्रदीप सभ्रवाल ने अफसरों के साथ की बैठक

भास्करन्यूज | अमृतसर

सोमवारको दरबार साहिब के आसपास 7 सराय और 8 होटल सील होने वाले हैं। 104 होटलों में अवैध निर्माण को ढहाया जाना है। इसके लिए निगम के अफसरों ने मात्र 3 डिच मशीनों का ही इंतजाम किया है। सुबह 10.30 बजे निगम की टीम भारी पुलिस दल के साथ अवैध निर्माण को सील करने निकलेगी। इसी को लेकर अवैध निर्माण को लेकर बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिेगेशन टीम ने 19 दिसंबर को हाईकोर्ट में जवाब भी देना है। नगर निगम के कमिश्नर प्रदीप सभ्रवाल और पुलिस कमिश्नर को अवैध निर्माण को लेकर कानूनी कार्रवाई करने के आदेश जारी हो चुके हैं। वहीं शिरोमणि अकाली दल इस कार्रवाई का विरोध करने की चेतावनी पहले से ही दे चुका है। इसी को लेकर निगम कमिश्नर प्रदीप सभ्रवाल ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सोमवार को होने वाली कार्रवाई की नीति बनाई।

जानकारी के अनुसार सोमवार को सुबह 500 पुलिस कर्मियों की फौज निगम दफ्तर में इकट्ठा होगी। यहीं पर 10 बजे प्रदीप सभ्रवाल और अन्य अधिकारी बैठक करेंगे। निगम के सारे अमले को सुबह 9.30 बजे कार्यालय पहुंचने को कह दिया गया है। यहां एक एडीसीपी, तीन एसीपी, 2 ड्यूटी मजिस्ट्रेट, 3 डिच मशीनें निगम अधिकारियों की देखरेख में निकलेंगी। पिछली बार की तरह इस बार भी निगम के एसटीपी हेमंत बतरा सबसे आगे रहेंगे। सभ्रवाल ने कहा कि हर हाल में कोर्ट के आदेशों को लागू करवाया जाएगा। वहीं शिरोमणि अकाली दल के जिला शहरी प्रधान उपकार सिंह संधू ने दोहराया है कि वह किसी भी सराय या होटल पर कार्रवाई नहीं होने देंगे। इसके अलावा अकाली पार्षद अमरजीत सिंह भाटिया ने कहा सभी होटल मालिक उनके कर्मचारी अपने परिवार के सदस्यों के साथ निगम की कार्रवाई का विरोध करेंगे।

निगम के सीनियर टाउन प्लानर हेमंत बतरा का कहना है कि उन्हें 119 इमारतों पर कार्रवाई करने के आदेश जारी किए गए हैं। सोमवार को हर हाल में इन आदेशों का पालन किया जाएगा।

सभ्रवाल ने कहा कि हर हाल में कोर्ट के आदेशों का पालन किया जाएगा।