- Hindi News
- अमृतसर टीम का दावा, अमृत महाजन होंगे अगले प्रधान
अमृतसर टीम का दावा, अमृत महाजन होंगे अगले प्रधान
बैठक की अध्यक्षता प्रधानगी पद के उम्मीदवार अमृत महाजन अम्बा ने की।
भास्कर न्यूज | अमृतसर
महाजनबिरादरी की अखिल भारतीय महाजन शिरोमणि सभा के आगामी चुनावों को बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधानगी पद के उम्मीदवार अमृत महाजन अम्बा ने की।
विवेक महाजन ने बताया की अखिल भारतीय महाजन शिरोमणि सभा अमृत को अपना उम्मीदवार बता चुकी है। अमृत ने कहा की हमारा एक ही लक्ष्य है एकता और उद्देश्य। उन्होंने कहा की महाजन बिरादरी कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है, यह बिरादरी की सभा है जिसके धड़े का एक ही नाम है महाजन।
सुखदेव महाजन पूर्व प्रधान सेंट्रल महाजन सभा अमृतसर ने कहा की पिछले 125 वर्षों से आज तक अमृतसर से कोई भी प्रधान नहीं बना है इसलिए अब की बार हम सब से अपील करेंगे की इस बार हमें मौका दिया जाये। सतपाल महाजन ने कहा की लगभग पांच हजार वोटों की पोलिंग अमृतसर में होनी जिस में से 35 सौ से ज्यादा सिर्फ अमृतसर शहर की हैं। अमृतसर महाजन बिरादरी इस बार अपना प्रधान बना कर रहेगी मुझे पूरा विश्वास है। बैठक में बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए।