भारत विकास परिषद ने करवाया भाषण मुकाबला
कार्यक्रम में आए मेहमानों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
भास्कर न्यूज | अमृतसर
भारतविकास परिषद अमृतसर मेन जिला प्रधान ललित मोहन जौहरी के नेतृत्व में श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस को समर्पित प्रांतीय स्तर का भाषण मुकाबला करवाया। इस मौके पर प्रांतीय प्रधान डॉ. नरेश मन्नन और सचिव राजिंदर ऋषि भी मौजूद रहे।
जौहरी ने बताया कि मुकाबले में सूबे के 20 स्कूलों से 35 स्टूडेंट शामिल हुए थे। आयोजन की शुरुआत वंदे मातरम् से की गई। इस मौके पर भाजपा की वरिष्ठ नेता प्रो. लक्ष्मीकांता चावला, हिंदी के विद्वान डॉ. हर महेंद्र सिंह बेदी, डॉ. श्रीमती संतोष गुप्ता खास रूप से मौजूद थे। वक्ताओं ने इस मौके पर बच्चों को गुरु जी के बलिदान से प्रेरणा लेने की सीख दी। इस मौके पर जजों की भूमिका में डॉ. ऊषा, डॉ. मीनू रहे। अन्य उपस्थित होने वालों में मनोहर लाल, माला चावला, सुमित पुरी, राजेश प्रभाकर, जेएस नागपाल, एएन चाबा, ऊष चाबा, तरसेम महाजन, बीएस शर्मा, आरडी शर्मा, रजत शर्मा, रमा दास, डीपी गुप्ता, स्वराज ग्रोवर, टीआर महाजन, केके शर्मा, डॉ. राकेश आदि मौजूद थे।