- Hindi News
- अवार्ड लेकर लौटे इंजीनियर गिल का हुआ स्वागत
अवार्ड लेकर लौटे इंजीनियर गिल का हुआ स्वागत
फूलमाला पहनाकर किया गिल का स्वागत।
भास्कर न्यूज | अमृतसर
कोलइंडिया में इंजीनियर रहे जसवंत सिंह गिल को दिल्ली में अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस इन सर्विस प्रदान किया गया। इसे लेकर रविवार को जब वह अमृतसर पहुंचे तो उनका यहां रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत करने के लिए श्री राम कृपा सेवा सोसायटी के प्रधान आरके सिकंदर उर्फ राम जी, सचिव कौशल गुप्ता, अमृतपाल, डॉ. सरप्रीत सिंह गिल आदि पहुंचे हुए थे। गौरतलब है कि जसवंत सिंह गिल ने 1989 में पश्चिम बंगाल में कोयले की खान मेंं फंसे 65 लोगों को जिंदा निकाल कर कीर्तिमान कायम किया था। इसके लिए उनको केंद्र सरकार की तरफ से सर्वोत्तम जीवन रक्षक पदक दिया गया था। इसके बाद कोल इंडिया ने अब उनको यह अवार्ड दिया है।