- Hindi News
- धूमधाम से करवाया चौक पासियां में महामाई का जागरण
धूमधाम से करवाया चौक पासियां में महामाई का जागरण
जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत कर मां का अशीर्वाद लिया।
अमृतसर | चौकपासियां स्थित आदर्श मॉडल स्कूल में शनिवार की रात महामाई का 31वां जागरण बड़ी धूमधाम से कराया गया। भजन मंडलियों ने मातारानी के भजन गाए और जयकारों से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया। नवयुवक सेवक सभा के महंत जुगल किशोर वर्मा ने बताया कि प्रत्येक साल स्कूल में महामाई का जागरण कराया जाता है। इस बार भी भजन मंडलियां की भेटों पर श्रद्धालु सारी रात नाचते रहे। आज महामाई का अटूट लंगर लगाया जाएगा। इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल जुगल किशोर, प्रधान लाटी के अलावा कई सेवक उपस्थित थे।