पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रद्धा भावना से मनाई स्वामी आत्मानंद जी की पुण्यतिथि

श्रद्धा भावना से मनाई स्वामी आत्मानंद जी की पुण्यतिथि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गेटभक्तांवाला स्थित श्री विश्वनाथ आश्रम में रविवार को महामंडलेश्वर स्वामी आत्मानंद गिरि जी महाराज की दूसरी पुण्य तिथि श्रद्धा भावना से मनाई गई। इस मौके पर स्वामी जी को श्रद्धांजलि देने के लिए शहर के कई प्रमुख संत मौजूद रहे।

स्वामी जी के परम शिष्य स्वामी आत्म प्रकाशानंद जी तथा शिष्या स्वामी आत्मज्योति जी महाराज ने उनके जीवन दर्शन पर रोशनी डाली। उक्त लोगों का कहना है कि स्वामी जी आजीवन धर्म और लोकहित के लिए काम करते रहे। उन्होंने हमेशा यही सीख दी कि एक दूसरे की मदद करो, किसी को नुकसान पहुंचाओ। स्वामी जी संत होने के साथ-साथ अच्छे वक्ता तथा प्रखर लेखक भी थे। उनकी उपलब्धियां हमें हमेशा ही प्रेरणा देती रहेंगी। इस मौके पर आरती देवा जी महाराज, जैल सिंह जी, पवन जी, दिव्य पुरी जी, स्वामी स्वरूपा नंद जी, संदीप जी, बृजमोहन जी, मनोज जी, वैष्णवी जी, सिमरप्रीत जी, सुधा देवा जी, नीरू देवा जी, लक्ष्मण जी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर राज कुमार, पंच अंजनि कुमार, संजीव कुमार, गीतिका, रोहित कुमार, महादेव, रिंका, अमसू, मनसू, जुगल, राकेश कुमार, जोगिंदरपाल, राकेश, हैप्पी, राहुल, सुरजीत कौर, वीना रानी, चंद रानी आदि मौजूद थे।