पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जागरण में किया महामाई का गुणगान

जागरण में किया महामाई का गुणगान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | हाथीगेट स्थित खूह बंबे वाला में अंजनि पुत्र हनुमान सेवा दल की ओर से पांचवां सालाना जागरण श्रद्धा भावना से मनाया गया। इस मौके पर अतुल दर्शी, मंजीत मंगा सागर साथी ने महामाई का गुणगान किया। दल के मुख्य सेवादार मुकेश ठाकुर दीपक सैनी ने बताया कि यह आयोजन हर साल किया जाता है। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा राष्ट्रीय सचिव तरुण चुग, पार्षद डा. राम चावला, मंडल प्रधान हर्ष खन्ना ने भी हाजिरी लगाई। इस मौके पर दल के सेवादार रिंकू, पप्पा, विशाल, सन्नी, सतीश ठाकुर, अंशुल खन्ना, श्रीराम कृपा सेवा सोसायटी से कौशल गुप्ता आदि मौजूद थे।