- Hindi News
- 27 को गुरुद्वारा पल्ला साहिब से निकाला जाएगा नगर कीर्तन
27 को गुरुद्वारा पल्ला साहिब से निकाला जाएगा नगर कीर्तन
श्रीगुरु गोबिंद सिंह साहिब के प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन 27 दिसंबर को गांव हेर के गुरुद्वारा पल्ला साहिब से निकाला जाएगा।
गुरुद्वारा साहिब के प्रधान रिसाल सिंह ने बताया कि सबसे पहले सुबह गुरुद्वारा साहिब में रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले जाएंगे। इसके बाद रागी जोधा सिंह लुधियाना वाले पावन गुरबाणी का कीर्तन करके संगत को निहाल करेंगे। गुरुद्वारा साहिब के प्रधान रिसाल सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे गुरु साहिब के प्रकाश पर्व में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें।