- Hindi News
- गोगी ज्वैलर्स ने सेंट्रल मॉल में नया शोरूम खोला
गोगी ज्वैलर्स ने सेंट्रल मॉल में नया शोरूम खोला
रवि कुमार हांडा उनके साथ संध्या हांड, प्रभजीत सिंह सलूजा और सतिंदर कौर।
भास्कर न्यूज | अमृतसर
गोगीज्वैलर्स की ओर से अपना नया शोरूम सेंट्रल मॉल में रविवार को खोला गया। इस शोरूम की ओपनिंग रवि हांडा और उनके परिवार के अन्य सदस्यों की ओर से की गई। प्रेस काॅन्फ्रेंस दौरान रवि हांडा ने कहा कि वह पिछले कई सालों से ग्राहकों के साथ जुड़े हुए हैं।
ग्राहकों के विश्वास की बदौलत ही आज वह नया शोरूम खोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत देश में गहनों को बहुत ही पवित्र माना जाता है। इस तहत उनकी भी कोशिश रहती है कि ग्राहकों की पसंद और जरूरत का पूरा ध्यान रखा जाए। उनके यहां पर तैयार होने वाले गहनों पर 100 प्रतिशत वैल्यू बैक गारंटी रहती है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी अपने ग्राहकों को सहयोग के साथ आगे बढऩे का लक्ष्य रखते है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह विशेष तौर पर लाइट वेट ज्वैलरी को लेकर आए है। ताकि लोगों को उनकी जरूरत के मुताबिक गहने मिल सके।