पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवाओं को साथ लेकर चलना ही पार्टी का मकसद: जगदीपक सिंह

युवाओं को साथ लेकर चलना ही पार्टी का मकसद: जगदीपक सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवरसूलपुर में लोक जन शक्ति पार्टी की मीटिंग आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश महासचिव जगदीपक सिंह ने की। मीटिंग को संबोधित करते जगदीपक सिंह ने कहा कि पिछली सरकारों ने लोगों को झूठे वादों के सिवाए कुछ नहीं दिया। इस कारण आज पंजाब के लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी का मुख्य मकसद युवा वर्ग को साथ लेकर चलना है, क्योंकि युवा देश की रीढ़ होते हैं। लोक जन शक्ति पार्टी गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर टीमें बना रही है, ताकि पार्टी के प्रति डट के काम किया जा सके। इस अवसर पर दीपक सिंह शहरी अमृतसर प्रधान, सचिव राज, जोगिंदर सिंह बुर्ज, पंकज, भट्ठा मजदूर यूनियन के प्रधान बलदेव सिंह शेरगिल, परमजीत सिंह, जसवंत सिंह, हीरा सिंह, सुरजीत सिंह, दियाल सिंह, गुरमीत सिंह, मुख्तियार सिंह आदि मौजूद थे।