पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जन्म के तुरंत बाद बच्चे की जांच कराना जरूरी : डॉ. खुराना

जन्म के तुरंत बाद बच्चे की जांच कराना जरूरी : डॉ. खुराना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालरोग विशेषज्ञ डॉ. मंदीप सिंह खुराना ने कहा कि जन्म लेने के तुरंत बाद नवजात बच्चों की जांच किसी विशेषज्ञ से करवानी चाहिए। जन्म के बाद बच्चों में पीलिया, दिमाग से सूजन और श्वास रोग की शिकायत हो सकती है। पता लगने पर इन बीमारियों का इलाज किया जा सकता है। किंतु बाद में यह बीमारियां गंभीर रूप धारण कर लेती हैं। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं शूगर, एड्स या दमा के रोग से पीड़ित होती हैं, उनके बच्चों को संक्रमण रोग रहने का खतरा अधिक रहता है। इसलिए इन महिलाओं को गर्भ धारण के तुरंत बाद नियमित रूप से अपनी जांच करवाते रहना चाहिए। वह सिटी मेडिकल सोसायटी की ओर से पसरीचा मेडिकेयर सेंटर के सहयोग से करवाए गए सेमिनार में बोल रहे थे। डॉ. खुराना ने कहा कि सर्दी के मौसम में बच्चों को बचाने के लिए माताएं उन्हें अपने सीने से लगा कर रखें। वहीं डा. आईपीएस पसरीचा ने भी गंभीर बीमारियों के इलाज की जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. विजय शर्मा, डॉ. बीएस सैनी, डॉ. हरीश कुमार, रूबल शर्मा, हरप्रीत सिंह, निशान सिंह आदि मौजूद थे।