पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाबा कश्मीर सिंह भूरी वालों के नेतृत्व में शुरू हुई कारसेवा

बाबा कश्मीर सिंह भूरी वालों के नेतृत्व में शुरू हुई कारसेवा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऐतिहासिक गुरुद्वारा विवेक सर साहिब में कारसेवा शुरू हुई

भास्करन्यूज | अमृतसर

श्रीगुरु हरगोबिंद साहिब जी से संबंधित ऐतिहासिक गुरुद्वारा विवेक सर साहिब की कार सेवा रविवार को सिखी रीति-रिवाज के साथ शुरू हुई। यह सेवा एसजीपीसी की मदद से बाबा कश्मीर सिंह जी भूरी वाले करवा रहे हैं। सर्दी होने के बावजूद आज पहले दिन संगत में सरोवर की सेवा को लेकर खासा उत्साह पाया गया।

सेवा शुरू होने से पहले गुरमत समागम हुआ, जिसमें दरबार साहिब के भाई शौकीन सिंह, भाई सतिंदरबीर सिंह और भाई जगजीत सिंह के जत्थे और सुपरीत कौर के रागी जत्थे ने इलाही बानी का कीर्तन किया। इस मौके पर तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी मल्ल सिंह ने अरदास की और पवित्र हुक्मनामा दरबार साहिब के हेड ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी जगतार सिंह ने लिया। इस मौके पर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी गुरबचन सिंह ने गुरुद्वारा विवेकसर साहिब के इतिहास बारे जानकारी दी।

बाबा कश्मीर सिंह ने बताया कि कमेटी के प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ के दिशानिर्देश पर सरोवर साहिब की सेवा का काम उनको सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि सेवा का यह काम संगत के सहयोग से पूरा होगा। कार सेवा की शुरुआत बाबा सेवा सिंह खडूर साहिब वाले, सिहं साहिब ज्ञानी गुरबचन सिंह, सिंह साहिब ज्ञानी बलवंत सिंह नंदगढ़, ज्ञानी मल्ल सिंह, ज्ञानी जगतार सिंह ने टक लगाकर कर की।

इस मौके पर बाबा नरिंदर सिंह, बाबा गुरपिंदर सिंह, बाबा गुरसेवक सिंह, बाबा सज्जन सिंह, बाबा हरभजन सिंह, बाबा अवतार सिंह, संत दविंदर सिंह, बाबा सुखविंदर सिंह, बाबा काहन सिंह आदि विशेष रूप से मौजूद थे।