पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ज्यादातर स्कूल आज से ही एडमिशन प्रोसेस शुरू कर रहे

ज्यादातर स्कूल आज से ही एडमिशन प्रोसेस शुरू कर रहे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरअभिभावक को अपने बच्चों के भविष्य की चिंता सताती है। हर कोई चाहता है कि उनका बच्चा शहर के बेस्ट स्कूल में एडमिशन प्राप्त करे। लेकिन सही शेड्यूल की जानकारी होने और स्कूल की सही जानकारी होने के कारण वे अपने बच्चों को अपनी पसंद के स्कूल में एडमिशन नहीं करवा पाते। शहर के अधिकतर स्कूलों की बात करें तो अधिकतर स्कूल 15 दिसंबर से अपनी रजिस्ट्रेशन शुरू कर रहे हैं और उनकी क्लासेस अगले सत्र अप्रैल से ही शुरू होगी।

खालसाकॉलेज और राम आश्रम स्कूल में आज से

खालसाकॉलेज पब्लिक स्कूल और श्री राम आश्रम पब्लिक स्कूल 15 दिसंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू करने जा रहे हैं। डीएवी इंटरनेशनल स्कूल में रजिस्ट्रेशन 18 दिसंबर से शुरू होने जा रही है। इसके अलावा भवन्स एसएल की बात करें तो वहां एडमिशंस के लिए रजिस्ट्रेशन दिसंबर के अंतिम सप्ताह से शुरू होगी। डीएवी पब्लिक स्कूल में रजिस्ट्रेशन अगले माह की शुरुआत से करवाई जा सकती है। इसके साथ ही स्प्रिंग डेल एजुकेशन सोसायटी की किड्स ब्रांच स्प्रिंग ब्लॉसम में एडमिशन शुरू हो चुकी हैं।

कुछनए स्कूलों ने रखा शहर में कदम

भवन्सएसएल स्कूल ने इस साल अपने स्कूल की नई ब्रांच को शुरू किया है। यह ब्रांच इस्लामाबाद स्थित 22 नंबर फाटक के पास तैयार हो चुकी है। वहीं होली हार्ट प्रेसीडेंसी ने भी नई ब्रांच सुपर किड्स को शुरू कर दिया है।

स्टालवाट्स स्कूल भी अब स्टालवाट्स वर्ल्ड स्कूल के रूप में रहा है। भवन्स एलएस स्कूल में रजिस्ट्रेशन दिसंबर के अंत में शुरू होगी और सुपर किड्स स्टालवाट्स वर्ल्ड स्कूल में रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुकी हैं।

डीएवीमें रजिस्ट्रेशन के बाद लॉटरी से एडमिशन

अधिकतरस्कूल फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व बेसिस पर ही एडमिशन पर जोर दे रहे हैं। लेकिन उससे पहले वह अपने ही स्कूल में पढ़ रहे स्टूडेंट्स के भाई-बहन, प्ले पैन में पढ़ रहे बच्चों और स्कूल स्टाफ को पहल देते हैं। डीएवी पब्लिक स्कूल की बात करें तो यहां रजिस्ट्रेशन के बाद लॉटरी सिस्टम की सहायता से एडमिशन की जाती है।