पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीबीएसई क्वालिटी एजुकेशन देने के लिए करेगा कई बड़े बदलाव

सीबीएसई क्वालिटी एजुकेशन देने के लिए करेगा कई बड़े बदलाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टूडेंट्सकी सुविधा के लिए सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) कई बड़े बदलाव करने जा रहा है। इसके तहत इसी साल से 12वीं के लिए रीवेल्युएशन स्कीम में बदलाव किया जाएगा। अब स्टूडेंट्स 10 की बजाय 15 क्वेश्चंस की रीवेल्यूएशन करवा सकेंगे। सीसीई पैटर्न को लेकर स्टूडेंट्स, टीचर्स, स्कूल से मिले फीडबैक के आधार पर नए सेशन से नया फार्मूला बनाया गया है। बोर्ड की करिकुलम कमेटी ने जरूरी बदलावों को स्वीकृति भी दे दी है।

दिएजाएंगे तीन ऑप्शंस

रिवेल्यूशनस्कीम लागू होने के बाद स्टूडेंट्स के पास तीन ऑपशन्स होंगे। इनमें स्टूडेंट्स अगर अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं है तो वे अपने वेरिफिकेशन ऑफ मार्क्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा आंसरशीट की फोटोकॉपी के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद भी यदि लगता है, तो क्वेश्चंस 10 की बजाय 15 की री-चेकिंग करा सकते हैं। मार्क्स घटने और बढ़ने पर नई मार्कशीट दी जाएगी।

प्रोजेक्टवर्क स्कूल में ही करने होंगे

सीसीईस्कीम में समेटिव असेसमेंट के तहत क्लास टेस्ट पेपर होते हैं। वहीं, फॉर्मेटिव स्कीम में प्रोजेक्ट, असाइनमेंट्स और को-करिकुलम एक्टिविटीज हैं। इस बार के लिए बोर्ड ने फॉर्मेटिव असेसमेंट में बड़े बदलाव किए हैं। अब यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी असाइनमेंट्स स्कूल प्रोजेक्ट वर्क स्कूल में ही होंगे।

12वींके स्टूडेंट्स के लिए अच्छा निर्णय

सीबीएसई12वीं के स्टूडेंट्स के लिए 15 क्वेश्चंस री-चेकिंग के लिए अप्लाई करने की सुविधा शुरु करेगा। इसमें एक क्वेश्चन की रीवेल्यूएशन फीस 100 रुपए है। अब तक सिर्फ 10 क्वेश्चन की री-चेक कराने की सुविधा थी और देशभर में स्टूडेंट्स ने इसका विरोध किया था।

किसपर कितना असर पड़ेगा

एफएका प्रेशर होगा कम- फीडबैक से पता चलता था कि एफए को होमवर्क का पार्ट बना दिया गया है। बोर्ड एफए में प्रोजेक्ट का प्रेशर कम करने के लिए स्टूडेंट्स को एक्टिविटी या क्लास असेसमेंट में से किसी एक को चुनने की सुविधा देगी।

नयाटैस्ट शामिल: फॉर्मेटिवअसेसमेंट में नया टेस्ट शामिल किया गया है। इसमें पांच ऑप्शंस में से कोई एक सिलेक्ट करना होगा।

पीसीएका वेटेज: अभीतक प्रॉब्लम सॉल्विंग असेसमेंट का वेटेज 10 प्रतिशत है। लेकिन 2015 से इसका वेटेज 5 प्रतिशत होगा। वहीं, बाकी के पांच पर्सेंट एफए की दूसरी एक्टिविटी के साथ जोड़ा जाएगा