- Hindi News
- \"हेलमेट चालान के लिए नहीं आपकी जान के लिए जरूरी है\'
\"हेलमेट चालान के लिए नहीं आपकी जान के लिए जरूरी है\'
रामबाग स्थित क्लब में अमृतसर डिस्ट्रिब्यूटर्स एसोसिएशन की बैठक के दौरान कारोबारियों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक करते मुख्यातिथि ट्रैफिक इंचार्ज जोन-थ्री डी जतिंदर।
> ट्रैफिक से जुड़ी शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर 1073 करें डायल
भास्करन्यूज | अमृतसर
ट्रैफिकपुलिस अकेले शहर की ट्रैफिक व्यवस्था नहीं सुधार सकती, पब्लिक का सहयोग जरूरी है। अब हर घर में व्हीकल बढ़ गए हैं, ट्रैफिक की कंजेशन घटाने के लिए एक ही वाहन का इस्तेमाल कर सकते हैं। हेलमेट या सीट बेल्ट सिर्फ चालान के लिए जरूरी समझे, यह आपकी कीमती जान के लिए ज्यादा जरूरी है।
कामर्शियल वाहनों के ड्राइवरों के ड्राइविंग लाइसेंस होने जरूरी है। यह बातें ट्रैफिक इंचार्ज जोन थ्री डी जतिंदर ने रविवार को अमृतसर डिस्ट्रब्यूटर एसो. की बैठक में कही। उन्होंने एसोसिएशन की तरफ से बतौर मुख्य मेहमान बुलाया गया था। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक में किसी भी तरह की समस्या को लेकर फ्री हेल्पलाइन नंबर 1073 पर काल करने पर शिकायतकर्ता को वापस फोन करके फीडबैक ली जाती है। उन्होंने कहा कि कॉमेडियन जसपाल भट्टी का निधन भी सड़क दुर्घटना में हुआ था, वह पिछली सीट पर बैठे थे लेकिन सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। जब भी एक्सिडेंट होता है तो ट्रैफिक पुलिस को भी बहुत दुख होता है। एल्कोमीटर से रोजाना ड्रिंकिंग ड्राइविंग करने वालों के चालान काटने का अभियान शुरू किया गया है।
जिसका सकारात्मक नतीजा सामने आया था, पहले जहां हफ्ते में 5-6 एक्सिडेंट होते थे, अब कभी-कभार ही कोई हादसा हो रहा है। ऑटो रिक्शा वालों को भी ट्रैफिक नियमों की पालना करनी चाहिए। शराब पीकर ड्राइविंग नहीं करनी चाहिए। उन्होंने एसोसिएशन को कहा कि वह अपने या ड्राइवरों के ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए इकट्ठे फार्म भर लें, वह डीटीओ से बात करके एक ही दिन में सबकी फोटो खिंचवाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों के लिए हैवी चालान पैनल्टी का प्रावधान लागू होने जा रहा है।