- Hindi News
- बंटी ने ऑटो यूनियन की हड़ताल का किया विरोध
बंटी ने ऑटो यूनियन की हड़ताल का किया विरोध
अमृतसर | 16दिसंबर को ऑटो चालकों की ओर से की जा रही हड़ताल पर पंजाब राज्य ऑटो रिक्शा यूनियन के प्रधान मनमोहन सिंह बंटी ने विरोध जाहिर किया है। बंटी ने कहा कि रामशरण पाल ग्रुप की ओर से हड़ताल की कॉल की गई है, जो पूरी तरह से गलत है। वह इसका जमकर विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी यूनियन की ओर से ऑटो चलाए जाएंगे। उनकी हर तरह की मांग को प्रशासन और सरकार की ओर से पूरा किया जा रहा है। बावजूद इसके हड़ताल करने का कोई मतलब नहीं बनता है। अगर हड़ताल वाले दिन कोई भी हिंसा होती है तो इसका जिम्मेदार वही लोग होंगे, जो इस हड़ताल की कॉल कर रहे हैं।