- Hindi News
- बलविंदर बने वार्ड नंबर 55 से आल इंडिया एंटी करप्शन मोर्चा के अध्यक्ष
बलविंदर बने वार्ड नंबर 55 से आल इंडिया एंटी करप्शन मोर्चा के अध्यक्ष
अमृतसर | आलइंडिया एंटी करप्शन मोर्चा के अध्यक्ष महंत रमेशानंद सरस्वती ने वार्ड नंबर 55 में बलविंदर सिंह को प्रधान नियुक्त किया है। साथ ही जसवंत सिंह को वाइस प्रधान, राजिंदर को महासचिव और पवन को सचिव नियुक्त किया गया है। महंत ने कहा कि उनकी पार्टी ने नशे और भ्रूण हत्या के खिलाफ अभियान चला रखा है। इस मौके पर पार्टी के जिला प्रधान केवल कृष्ण भी मौजूद थे।