सरकार टैक्स लगाने पर दे रही जोर : भगत
जिलाकांग्रेस कमेटी शहरी के प्रधान एडवोकेट राजीव भगत ने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार जनता का शोषण करने में लगी हुई है। रेत और ड्रग माफिया का बोलबाला है। सत्ताधारी नेताओं के नाम भी इन धंधों के साथ जुड़ रहे हैं। बिजली के दामों में लगातार बढ़ोतरी रही है। प्रापर्टी टैक्स की मार ने जनता को बेहाल कर दिया है। शराब बेचकर मोटा राजस्व जमा किया जा रहा है लेकिन जनता को कोई राहत नहीं दी जा रही। भगत रविवार को साउथ ब्लाक में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने हर जरूरत की चीज पर टैक्स लगा दिया है। रेत बजरी, शराब माफिया सक्रिय है, जिन्हें नेताओं का संरक्षण मिला हुआ है। सरकार खजाना भरने में लगी है और जनता को रोटी को मोहताज है। नशे के कारण युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है, जिसके कारण कई घर उजड़ चुके हैं। इस मौके पर हरजीत सिंह लाडी, सतनाम सिंह बिट्टा, गुरपाल सिंह लोहका, भूपिंदर सिंह बिट्टू, गुरनाम सिंह फरिश्ता, अवतार सिंह तारी, जसवंत सिंह गिल, हरजीत सिंह पुरेवाल, हरजिंदर सिंह, प्रीतम सिंह और बाबा हरबंस सिंह मौजूद थे।