पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंखों की रोशनी गंवाने वालों को सांसद दफ्तर से पहुंचा खाना

आंखों की रोशनी गंवाने वालों को सांसद दफ्तर से पहुंचा खाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मरीजों और अटेंडेंट को 50 कंबल भी दिए जाएंगे

भास्करन्यूज | अमृतसर

रामलाल ईएनटी एंड आई अस्पताल में दाखिल मेडिकल कैंप में हुए आॅपरेशन से आंखें गंवाने वाले मरीजों को रविवार को सांसद कैप्टन अमरेंद्र सिंह के दफ्तर की तरफ से खाना पहुंचाया गया।

राजासांसी से कांग्रेस विधायक सुखबिंदर सिंह सरकारिया, पूर्व विधायक जुगल किशोर शर्मा, प्रदेश सचिव दिनेश बस्सी, भूपिंदर रंधावा और अरुण जोशी रविवार सुबह खाना लेकर मरीजों के पास पहुंचे। सरकारिया के मुताबिक सांसद दफ्तर की तरफ से मरीजों के तीन टाइम खाना पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा चाय वाले को बोला गया है कि मरीज या उनके अटेंडेंट जब भी चाय मांगे उन्हें दी जाए, यह खर्च सांसद दफ्तर उठाएगा। उन्होंने बताया कि मरीजों और उनके साथ रह रहे अटेंडेंट्स के लिए 50 कंबल भी दिए जा रहे हैं।

ज्ञात रहे कि शनिवार को सांसद कैप्टन अमरेंद्र सिंह मरीजों से मिलने अस्पताल गए थे, जहां उन्हें मरीजों ने खाने-पीने को लेकर दरपेश समस्याएं बताई थी, जिस पर कैप्टन ने अपने दफ्तर की तरफ से सारा इंतजाम किए जाने की घोषणा की थी।