- Hindi News
- ट्रैफिक मैनेजमेंट का बुरा हाल, रूल्स सख्ती से लागू करे सरकार : कैप्टन
ट्रैफिक मैनेजमेंट का बुरा हाल, रूल्स सख्ती से लागू करे सरकार : कैप्टन
सांसदकैप्टनअमरिंदर िसंह ने कहा, राज्य में ट्रैफिक का बुरा हाल है। वाहनों की संख्या काफी बढ़ चुकी है लेकिन उस हिसाब से सड़कों का विस्तार नहीं हो पाया है। ट्रैफिक मैनेजमेंट का भी बुरा हाल है। लापरवाही से वाहन चलाने और नियमों की उल्लंघना के कारण सड़क हादसों में जानें जा रही हैं। ट्रैफिक नियमो सख्ती से लागू होने चाहिएं। कीमती जानें बचाने के लिए सभी को रूल्स फॉलो करने चाहिएं।
ड्राइविंग लाइसैंस इश्यू करने से पहले आवेदक का नियमों के मुताबिक टेस्ट लिया जाना जरूरी है। ट्रैक्टर ट्रालियों के पीछे रिफ्लेक्टर जरूर लगे होने चाहिएं ताकि अंधेरे और धुंध में इनकी वजह से हादसे हों। स्कूलों में बच्चों को ट्रैफिक रूल्स बताने चाहिएं। सामाजिक संगठनों को भी अभियान में योगदान देना चाहिए।
बठिंडा | रोडएक्सीडेंट की वजह इंसानी चूक है और इसमें सुधार भी इंसान की अपनी सजगता से ही संभव है। हादसों के खिलाफ महाअभियान में हरेक व्यक्ति को भागीदारी निभानी चाहिए। हम सभी एकजुट होकर यातायात नियमों का दिल से पालन करने का प्रण करते हैं। यह संकल्प गुडविल पब्लिक स्कूल परसराम नगर में स्टाफ और स्टूडेंट्स ने लिया। सभी ने कहा, ट्रैफिक रूल्स का पालन करेंगे और कराएंगे।
बठिंडा | भास्करमहाअभियान के तहत बठिंडा जिले के सेकंडरी स्कूलों में ग्रीटिंग कार्ड्स मेकिंग मुकाबले कराए जाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी सेकंडरी डॉ. अमरजीत कौर कोटफत्ता ने बताया कि जिले के सभी स्कूलों को इस संबंधी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सभी स्कूलों का इसमें भाग लेना जरूरी है। मुकाबले में भाग लेने वाले स्कूल इस संबंधी इंक्वायरी के लिए 98886-48111 पर संपर्क कर सकते हैं।
लुधियाना. ट्रैफिकरूल्स तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस अब हाईटेक तरीके से कार्रवाई करेगी। इसके लिए मोबाइल एप बनाया जा रहा है। इससे चालान का काम डिजिटलाइज्ड हो जाएगा। रिकॉर्ड ऑनलाइन होने से बार-बार रूल्स तोड़ने वालों की लिस्ट बनाकर ड्राइविंग लाइसैंस कैंसिल करने की सिफारिश भी ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट को भेजी जाएगी। लुधियाना पुलिस के कमिश्नर प्रमोद बान के मुतािबक नया मोबाइल एप बनकर तैयार है। इसमें 3-4 साल का डेटा फीड कर रहे हैं। फिर इसे लॉन्च कर दिया जाएगा।
लुधियाना का यूथ अकाली दल भी जुड़ा अभियान से, लोगों को करेगा अवेयर
लुधियाना | सड़कहादसों के खिलाफ दैनिक भास्कर के महाअभियान के सा