- Hindi News
- सत्यपाल महाराज का छठा निर्वाण दिवस मनाया
सत्यपाल महाराज का छठा निर्वाण दिवस मनाया
अमृतसर | मंदिरठाकुरद्वारा शेरशाह सूरी रोड के संस्थापक श्री सत्यपाल महाराज का 6वां निर्वाण दिवस शुक्रवार को मनाया गया। संगत ने भजन गाए और श्री सत्यपाल महाराज को श्रद्धांजलि दी। रवि कुमार, भक्त भंडारी, अवस्थी, डॉ. आशीष शर्मा, सीमा ठाकुर, भक्त सिकंदर ने अपने भजनों से श्रृद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। इस दौरान 11 परिवारों को राशन भी वितरित किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन सतपाल भारद्वाज, डॉ. राकेश शर्मा, डाॅ. आशीष शर्मा, डॉ. रजनीश शर्मा, डॉ. गोविंद शर्मा, सहायक सिविल सर्जन डॉ. बलविंदर कक्कड़, महंत रमेशानंद सरस्वती, बंटी आदि उपस्थित थे।