पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंतरराष्ट्रीय बधिर सप्ताह पर कार्यक्रम ‘जागरुकता’ करवाया

अंतरराष्ट्रीय बधिर सप्ताह पर कार्यक्रम ‘जागरुकता’ करवाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भवन्सएसएल पब्लिक स्कूल में ‘अंतरराष्ट्रीय बधिर सप्ताह’ के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम ‘जागरुकता’ आयोजित किया गया। इस दौरान स्टूडेंट्स को बधिरों एवं शारीरिक मानसिक विषमताओं से ग्रसित बच्चों की समस्याओं से अवगत करवाया गया। भगत पूरन सिंह स्कूल फॉर डेफ से प्रिंसिपल दलजीत कौर, डायरेक्टर राजेंद्रपाल सिंह, अध्यापक और 13 स्टूडेंट्स इस अवसर पर उपस्थित हुए। भवन्स की प्रिंसिपल डॉ. अनीता भल्ला ने सभी का स्वागत किया। बधिरों के लिए सांकेतिक भाषा, डिफरेंट लुक एट डिसएबिलिटी’ पर आधारित वीडियो, बधिर बच्चों का प्रस्तुतिकरण, भगत पूर्णसिंह पर चलचित्र के माध्यम से स्टूडेंट्स को इन तथ्यों से अवगत करवाया गया। बधिर बच्चों ने पंजाब के लोक नृत्य ‘भंगड़ा’ भी प्रस्तुत किया। भवन्स मुस्कान के शारीरिक मानसिक विषमताओं से ग्रसित बच्चों ने भी नृत्य प्रस्तुत किया। प्रिंसिपल भल्ला ने प्रबंधक समिति की ओर से डायरेक्टर राजेंद्रपाल सिंह को सम्मानित किया।