- Hindi News
- बच्चों में गुरु इतिहास के लिखित मुकाबले कराए
बच्चों में गुरु इतिहास के लिखित मुकाबले कराए
श्रीगुरु रामदास जी के नौ अक्टूबर को मनाए जाने वाले प्रकाश पर्व को समर्पित गुरु इतिहास के लिखित मुकाबले गुरुद्वारा मंजी साहिब दीवान हाल में करवाए गए। दरबार साहिब की तरफ से चलाई गई कड़ी के तहत इन मुकाबले में 38 स्कूलों के 190 बच्चों ने हिस्सा लिया। एसजीपीसी के एडिशनल सेक्रेटरी बलविंदर सिंह जोड़ा ने बताया कि पहले तीन स्थान पर आने वाले स्टूडेंट्स नौ अक्टूबर को सम्मानित किए जाएंगे। आज के मुकाबले के मौके पर दरबार साहिब के एडिशनल मैनेजर जतिंदर सिंह, पूर्व एक्सईएन सुखविंदर सिंह, सुपरवाइजर काबल सिंह, रणजीत सिंह, सतविंदर सिंह, बीबी अमरजीत कौर, बीबी रणजीत कौर, बीबी परमीत कौर, बीबी कंवलजीत कौर, बीबी गुरमेल कौर, बीबी रजवंत कौर आदि मौजूद थे।