पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोलीकांड में संलिप्त राजनेताओं के नाम सार्वजनिक करे पुलिस

गोलीकांड में संलिप्त राजनेताओं के नाम सार्वजनिक करे पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्वसेहत मंत्री प्रो. लक्ष्मीकांता चावला ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के वेरका कैंपस में स्टूडेंट्स के बीच हुई मारपीट की घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों में यह दुर्घटना तीसरी बार हुई और इस बार तो पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 50 राउंड से ज्यादा गोलियां चलाई गईं। अफसोस की कोई भी गिरफ्तार नहीं हुआ है। पुलिस के उच्चाधिकारियों का कहना है कि गोलीकांड में सत्ताधारी पार्टी के कुछ नेताओं का हाथ है, जो कॉलेज में प्रधान अपनी पार्टी से संबंधित बनाना चाहते हैं, लेकिन पुलिस किसी का नाम सार्वजनिक नहीं कर रही। मैनेजमेंट को कॉलेज के अंदर राजनीतिक गतिविधियों पर पूरी रोक लगानी चाहिए और पुलिस को भी गोलीकांड में संलिप्त राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के नाम सार्वजनिक करने चाहिए।