पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में प्रिंसिपल मिलनी प्रोग्राम

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में प्रिंसिपल मिलनी प्रोग्राम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | जीएनडीयूके अकादमी स्टाफ कालेज की तरफ से उच्च शिक्षा खास करके यूनिवर्सिटी से संबंधित कालेजों के प्रिंसिपलों को लेकर मिलनी प्रोग्राम किया गया। इसकी प्रधानगी वीसी प्रो. अजायब सिंह बराड़ ने की। इसमें 35 कालेजों के प्रिंसिपलों ने हिस्सा लिया। प्रोग्राम में डॉ. रोशन सनकारिया, प्रिंसिपल हायर एजुकेशन एवं भाषा पंजाब सरकार के अलावा डॉ. भीम राव अंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा के वीसी डॉ. मोहम्मद मुजमिल खास तौर पर पहुंचे। वीसी बराड़ ने शिक्षा के गिरते स्तर पर चिंता जताई और कहा कि आज यह व्यापार बन गई है। डॉ. रोशन ने वक्त के मुताबिक शिक्षा तथा शिक्षा नीति में तब्दीली की बात कही। इस मौके पर अकादमी कालेज के डायरेक्टर डॉ. अविनाश नागपाल ने मेहमानों का स्वागत किया और डॉ. मनोहर ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया।