- Hindi News
- \"अमनदीप अस्पताल के संग माई एफएम ने लगाए पौधे\'
\"अमनदीप अस्पताल के संग माई एफएम ने लगाए पौधे\'
वर्ल्डहेल्थ इनवायरमेंट डे पर 94.3 माई एफएम, दैनिक भास्कर, अमनदीप अस्पताल और ट्रिलियम मॉल की तरफ से पौधे लगाए। अमनदीप अस्पताल से डॉ. अमनदीप कौर, दैनिक भास्कर से अनिल सिंघल और यूनिट हैड अमरेश पाठक, ट्रिलियम से नरेश गौतम और माई एफएम की टीम ने विश्व को प्रदूषण रहित बनाने का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य व्यक्ति पहुंचे। डॉ. अमनदीप कौर ने कहा कि अपनी सेहत को ओर स्वस्थ रखने के लिए पौधारोपण करना चाहिए। जिस प्रकार पिछले कुछ समय से लगातार पेड़ों को काटा जा रहा है उसकी भरपाई हमें ही करनी होगी। इसके लिए हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम दो पौधे अवश्य लगाने चाहिए।