पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेडक्रास के पंगूड़े में आई दो दिन की बच्ची

रेडक्रास के पंगूड़े में आई दो दिन की बच्ची

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | रेडक्रास सोसायटी की ओर से बनाए गए पंगूड़े में 23 सितंबर की रात को कोई व्यक्ति दो दिन एक बच्ची को छोड़ गया, जिसे सोसायटी प्रबंधकों ने अपनी हिफाजत में ले लिया। बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है। बच्ची का स्थानीय पार्वती देवी अस्पताल से मेडिकल करवाया गया है। डीसी रवि भगत की प|ी डा. तरुणदीप कौर ने बताया कि अब तक कुल 84 बच्चे इस पंगूड़े में चुके हैं। इनमें 79 लड़कियां और 5 लड़के हैं। इस बच्ची को भी बाकी के बच्चों की तरह ही सारी औपचारिकता पूरी करने के बाद लुधियाना स्थित स्वामी गंगा नंद भूरी वाले फाउंडेशन धाम तलवंडी खुर्द भेजा जाएगा। कमेटी के सचिव रूप सिंह, परमजीत सिंह सरोआ, जगजीत सिंह, दरबार साहिब के मैनेजर प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।