पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मक्कड़ का बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात का सिलसिला जारी

मक्कड़ का बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात का सिलसिला जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | एसजीपीसीकी तरफ से जेएंडके बाढ़ प्रभावितों को राहत तथा मदद पहुंचाने का सिलसिला जारी है। इस कड़ी के तहत कमेटी के प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ इस वक्त बाढ़ प्रभावित इलाके के दौरे पर हैं। कमेटी के प्रवक्ता तथा एडिशनल सेक्रेटरी दिलजीत सिंह बेदी ने बताया कि प्रधान ने गुरुद्वारा शहीद बुंगा बडगाम, अलूची बाग, रामबाग तथा जवाहर नगर इलाकों में जाकर लोगों से मुलाकात की और उनका दुख-दर्द जाना। इस मौके पर उन्होंने एक महिला को दस हजार रुपए की आर्थिक मदद भी की। प्रधान ने कहा कि कमेटी की मेडिकल टीम लोगों का इलाज जारी रखे हुए है और टीम दवाएं लगातार भेज रही हैं। इस मौके पर कमेटी के सचिव रूप सिंह, परमजीत सिंह सरोआ, जगजीत सिंह, दरबार साहिब के मैनेजर प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।