- Hindi News
- सांझा अध्यापक मोर्चा की जालंधर में कन्वेंशन 8 को
सांझा अध्यापक मोर्चा की जालंधर में कन्वेंशन 8 को
अमृतसर | सांझाअध्यापक मोर्चा पंजाब की ओर से 8 अक्टूबर को जालंधर में होने जा रही कन्वेंशन की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। कमेटी के सदस्य मंगल सिंह टांडा, सुखराज सिंह सरकारिया, लवलीन सिंह ने बताया कि 8 अक्टूबर को पिंगलवाड़ा के सामने से 4 बसें जालंधर के लिए रवाना होंगी और अमृतसर से भारी संख्या में अध्यापक कन्वेंशन में भाग लेने के लिए जाएंगे। इस कन्वेंशन में पंजाब सरकार की मुलाजिम-विरोधी नीतियों, तरक्की पर लगी रोक, एसीपी केस, खजाने पर लगने वाली पाबंदियों आदि पर विचार किया जाना है। इस अवसर पर ध्यान चंद, नवजोत सिंह, हरदेव सिंह भकना, हरविंदर सिंह सुल्तानविंड, राजेश प्रसार आदि उपस्थित थे।