- Hindi News
- कार सवार दो तस्करों से 530 ग्राम नशीला पाउडर बरामद
कार सवार दो तस्करों से 530 ग्राम नशीला पाउडर बरामद
सीआईएस्टाफ ने कार सवार दो तस्करों को गिरफ्तार कर 530 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है। आरोपियों का तीसरा साथी मौके से भाग निकला। थाना सिटी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। सीआईए स्टाफ के इंचार्ज अनिल कुमार के मुताबिक एएसआई कुलविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित गांव काजीकोट टी-प्वाइंट के पास गश्त कर रहे थे। जब एक कार को रुकने का इशारा किया तो उसमें सवार एख युवक फरार हो गया,बाकी के दो आरोपी काबू कर लिए गए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान लखबीर सिंह निवासी हवेलियां और दीपक शर्मा निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। फरार आरोपी का नाम तिफले नाखेज निम्मा निवासी दिल्ली के तौर पर हुई है।