पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संगत दर्शन ड्रामा, बादल नूं पुराना शौक है टाइम पास करन दा

संगत दर्शन ड्रामा, बादल नूं पुराना शौक है टाइम पास करन दा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगतदर्शन तां ड्रामा है, मुख्यमंत्री बादल नूं पुराना शौक है टाइम पास करन दा। सभी पीड़ित उन तक पहुंच नहीं पाते हैं। संगत दर्शन का कोई पॉजीटिव रिजल्ट भी नहीं आता। यह बात लोकसभा में कांग्रेस पक्ष के डिप्टी लीडर सांसद कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने एयरपोर्ट रोड पर जिला कांग्रेस देहाती प्रधान गुरजीत सिंह औजला के निवास पर प्रैस कांफ्रेंस के बाद दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान कहीं।

भाजपा में शामिल होने की बात बारे कैप्टन ने चुटकी लेते हुए कहा कि मोदी मेरे दोस्त, सबसे दोस्ती है, ऐना सारेआं नू लै के चलेआ हां (पास बैठे कांग्रेसी नेताओं की तरफ इशारा करते हुए कहा)। उन्होंने भाजपा में जाने की अटकलों को फिजूल की बात बताते हुए इसे मीडिया की तरफ से तूल दिया जाना बताया। अपने दफ्तर में उन्होंने डेढ़ घंटा नेताओं और वर्करों से मुलाकात की। इस मौके पर विधायक ओपी सोनी, राजकुमार वेरका, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, जुगल किशोर शर्मा, हरजिंदर सिंह ठेकेदार, हरप्रताप अजनाला, सुखजिंदर राज लाली मजीठिया, सुनील दत्ती, करमजीत सिंह रिंटू, अश्विनी पप्पू, दिनेश बस्सी, ममता दत्ता, रजवंत कौर, बावा सिंह, मनदीप सिंह मन्ना, संजय शर्मा, प्रभदयाल महाजन, अशोक चौधरी, प्रमोद बबला, दीपक चतरथ, नरिंदर सग्गू आदि मौजूद थे।