पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"स्कूलों और कॉलेजों के स्टूडेंट्स को ट्रैफिक रूल्स के बारे

\"स्कूलों और कॉलेजों के स्टूडेंट्स को ट्रैफिक रूल्स के बारे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
\\\"स्कूलों और कॉलेजों के स्टूडेंट्स को ट्रैफिक रूल्स के बारे में बताना जरूरी है। यहां किसी को भी ट्रैफिक रूल्स की जानकारी नहीं है। कल ही रात मैं अमृतसर रहा था तो हर किलोमीटर के बाद साइकिल वाला या कार वाला रांग साइड से चला रहा था। जिसका दिल करता है वह अपनी मर्जी से कहीं से भी अपनी गाड़ी मोड़ देता है। 12-14 साल के लड़के जिनका पैर भी ब्रेक तक नहीं पहुंचता वह ट्रैक्टर सड़कों पर भगा रहे होते हैं। डीटीओ जाली लाइसेंस देकर बना रहे हैं। कोई ड्राइविंग स्कूल नहीं है और ही किसी का कोई ड्राइविंग टेस्ट होता है। जब तक लोगों को रूल्स एंड रेगुलेशन के बारे में नहीं बताएंगे, तब तक कोई फायदा नहीं। लाइसेंस बनाते समय ही हमें पूरे नियमों की पालना करते हुए हर व्यक्ति का ड्राइविंग टेस्ट लेना चाहिए और यह पूरी सख्ती से होना चाहिए। प्रतापसिंह बाजवा, प्रधान,पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी

लाइसेंस बनाते समय सख्ती से ड्राइविंग टेस्ट लेना जरूरी