- Hindi News
- माॅल रोड पर ग्रिल लगाने के बारे में किया जाएगा विचार : अिनल जोशी
माॅल रोड पर ग्रिल लगाने के बारे में किया जाएगा विचार : अिनल जोशी
बसरेपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम(बीआरटीएस) के तहत माॅल रोड पर ग्रिल लगाने के विरोध में इलाका निवासियों का शिष्टमंडल लोकल बॉडी मंत्री अनिल जोशी से कैंप ऑफिस में मिला। लोगों ने कहा कि बस चलाने के लिए ग्रिल लगने से घरों और कांप्लेक्सों के अंदर आने-जाने का रास्ता बंद हो जाएगा। कंपनी बाग वाली सड़क के जैसे माल रोड पर भी सड़क पर ग्रिल लगाए बिना बस चलाई जाए, ताकि सिस्टम और लोगों में से किसी को भी परेशानी हो।
जोशी ने कहा कि सड़क पर गाड़ियों की पार्किग से बस को चलाना मुश्किल होगा। लोगों ने भरोसा दिया कि वह सड़क पर गाड़ियों की पार्किग नहीं होने देंगे और अपने गाड़ियों को कांप्लैक्स या घरों के अंदर ही लगाएंगे।
जोशी ने प्रोजेक्ट का मैप देखने के बाद अधिकारियों के निर्देश दिए कि फिलहाल ग्रिल लगाने का काम शुरू किया जाए। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि एक-दो दिनों में मौके पर आकर मुआयना करके कोई हल निकाला जाएगा।