पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फायर बीथ्रिंग से हवा में बनता है आग का गोला

फायर बीथ्रिंग से हवा में बनता है आग का गोला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यह है इतिहास : मानाजाता है कि यह कला मध्ययुगीन है। उस दौर में मनोरंजन के साधन नहीं हुआ करते थे। बाजीगर, तमाशाई अन्य जंगली जातियां ऐसे करतब दिखा कर समाज का मन बहलाया करते थे। 16वीं सदी तक आते-आते इसे सर्कस में जगह मिली। हालांकि कुछ लोग इसे वैदिक कालीन मानते हैं, क्योंकि उस दौर में लड़ी जाने वाली लड़ाइयों में दुश्मन को भगाने के लिए इस कला का इस्तेमाल किया जाता रहा है।

26 फीट 5 इंच लंबी फायर फ्लेम का वर्ल्ड रिकार्ड

यहकला आज भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मशहूर है और इसे स्टंट के रूप में भी जाना जाता है। मुंह से सबसे 26 फीट पांच इंच लंबी फायर फ्लेम निकालने का रिकार्ड जनवरी 2012 में यूएसए के एंटोनियो रेस्टीवो ने विश्व रिकार्ड बनाया था। इसी तरह से स्वीडन के फैड्रिक कार्लसन ने नवंबर 1911 में 9.968 सेकंड तक फायर फ्लेम निकाल कर इतिहास रचा।

मार्शल आर्ट आज भी अपना दबदबा कायम किए हुए है। इसी का एक हिस्सा है फायर ब्रीथिंग, जिसमें करतब दिखाने वाले तरल ज्वलनशील पदार्थ मुंह में भर कर पिचकारी की तरह से बाहर फेंकता है और उसी वक्त माचिस की तीली से उसमें आग लगा देता है। यह दृश्य बड़ा ही रोमांचक होता है। ऐसा लगता है कि व्यक्ति के मुंह से आग निकल रही है। यह करतब अक्सर धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों का अहम हिस्सा होता है। अमृतसर में एक धार्मिक आयोजन में युवक ने 12 से 15 फीट लंबी फायर फ्लेम निकाल कर लोगों को हैरान कर दिया।