पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पावरकॉम सैप के जरिए करेगा काम, आपका काम कितने िदन में होगा बताएगा

पावरकॉम सैप के जरिए करेगा काम, आपका काम कितने िदन में होगा बताएगा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | पंजाबस्टेट पावर कार्पोरेशन अब सिस्टम एप्लीकेशन प्रोग्राम (सैप) के तहत काम करने की तैयारी कर रहा है। इसमें उपभोक्ता का काम कितने दिन में होगा, इसकी पूरी जानकारी मिलेगी। इसके तहत बिजली के बिल को ठीक करने और घरों के बाहर लगे बिजली के मीटरों की रीडिंग लेने के अलावा कई काम होंगे, ताकि उपभोक्ता को किसी किस्म की दिक्कत का सामना करना पड़े। सीधे पटियाला आॅफिस से जुड़े होने के कारण फिलहाल इसे छोटे इलाकों के साथ जोड़ा गया है। इसमें उपभोक्ता का बिजली मीटर अगर 7 दिन में लगना है और उसे कर्मचारी ने नहीं लगाया तो 8वें दिन कर्मचारी की शिकायत खुद-ब-खुद उच्चाधिकारियों को पहुंच जाएगी। इससे उस कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई शुरू होगी और साथ ही उपभोक्ता का मीटर उसी दिन लगाकर रिपोर्ट देने के दिशा-निर्देश जारी होंगे। बाॅर्डर जोन में इस लिए कम्प्यूटर गए हैं और काम शुरू करने की तैयारी है।