पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह कैरों की 50वीं बरसी मनाई

पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह कैरों की 50वीं बरसी मनाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवकैरों निवासी पूर्व मुख्य मंत्री प्रताप सिंह कैरों की 50वीं बरसी उनके पोते कैबिनेट मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरों की अध्यक्षता में मनाई गई। समागम के दौरान धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक और अन्य जत्थेबंदियों के सदस्यों ने भाग लेकर कैरों को श्रद्घांजलि भेंट की। इस मौके पर रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। जिसके उपरांत धार्मिक दीवान सजाए गए।

कैबिनेट मंत्री कैरों ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी पूर्व मंत्री उनके दादा जी की 50वीं बरसी मनाई गई है। उन्होंने कहा कि प्रताप सिंह कैरों ने जहां देश की आजादी में अपना योगदान डाला वहीं अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा में लगाया। इस मौके भाई विक्रमजीत सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर, गुरसंदीप सिंह सन्नी, अजयपाल सिंह, गुरमुख सिंह घुला बलेहर, पनसप के पूर्व डायरेक्टर सुरिंदर कुमार शिंदा, शहरी प्रधान गुरचरन सिंह चन्न, चेयरमैन गुरदीप सिंह धारीवाल, सरपंच कश्मीर सिंह, मनोहर लाल, परमिंदरपाल सिंह, मेला सिंह, कार सेवा सरहाली साहिब के डिप्टी मुखी संत बाबा हाकम सिंह जी, बलविंदर सिंह, जरनैल सिंह, गुरप्रताप सिंह रूबी भाटिया, विनोद खन्ना,भुपिंदर सिंह, कुलवंत सिंह सराफ, सरपंच रमनजीत सिंह आदि उपस्थित थे।