महंत महाबीर दास का जन्मोत्सव मनाया
अमृतसर | महन्तश्री महाबीर दास जी का जन्म उत्सव पीठाधीश्वर श्री 108 महन्त श्री अनंत दास जी महाराज के सान्निध्य में गद्दी श्री बावा लाल दयाल जी, कर्मो ड्योढ़ी में बड़ी धूम धाम से मनाया गया। सबसे पहले यजमानों और ब्राहमणों द्वारा वेद मंत्रों के साथ महाराज जी की मूर्तियों का पंचामृत स्नान, पुष्पाभिषेक, छप्पन भोग महाआरती की गई। राजीव एण्ड पार्टी ने महाराज जी का गुणगान किया स्कूलों के बच्चों ने ध्वनि एवं प्रकाश के माध्यम से धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर शिव चरण दुग्गल, अनिल, पवन गुप्ता सुभाष महाजन उपस्थिति थे। जिन संस्थाओं, स्कूलों के बच्चों ने शोभा यात्रा में भाग लिया उन्हें इस अवसर पर सम्मानित भी किया गया।