सोनी ने स्कूल को दिया 1 लाख का चेक
अमृतसर | केन्द्रीयहल्के की वार्ड नंबर 59 के सरकारी स्कूल में पानी की मशीन लगाने के लिए विधायक ओपी सोनी ने एक लाख रुपए का चैक दिया। सोनी ने कहा कि स्कूल में गंदा पानी पीने से बच्चों होने वाली पेट की बीमारियों से बचाने के लिए फिल्टर और पानी की मशीन लगाई जाएगी। स्कूलों की खस्ता हालत को सुधारने के लिए हर संभव मदद की जाएगी। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के प्रधान विकास सोनी, जसविंदर सिंह समरा, मोहनजीत सिंह, गुरमेज सिंह, हरपल सिंह समरा, कुलदीप सिंह ठेकेदार, कर्म सिंह, अशोक सिंह आदि विशेष रूप से मौजूद थे।