पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीबीएन स्कूल में 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स की शानदार फेयरवेल

पीबीएन स्कूल में 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स की शानदार फेयरवेल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीबीएनसीनियर सेकंडरी स्कूल की तरफ से प्रिंसिपल पं. राजीव कुमरिया के नेतृत्व में 12वीं क्लास (मेडिकल, नान मेडिकल, आर्ट्स, कामर्स और कंप्यूटर ग्रुप) के स्टूडेंट्स को विदाई पार्टी दी गई। इस मौके पर स्टूडेंट्स ने सांस्कृतिक आइटम पेश करके समां बांधा।

इस मौके पर मिस्टर मिस पीबीएन फेयरवेल तथा मिस्टर पीबीएन फेयरवेल के चुनाव के लिए आरएस ब्याला, गुलशन राय तथा राकेश शर्मा ने जज की भूमिका अदा की। नान मेडिकल ग्रुप के स्टूडेंट दमन सिंह और आर्ट्स ग्रुप की तनु, काजल और कामर्स ग्रुप की दीपाली ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस दौरान दमन सिंह को मिस्टर पीबीएन फेयरवेल और दीपाली को मिस पीबीएन फेयरवेल चुना गया।

प्रिंसिपल कुमरिया ने दोनों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर रवि कुमार हास्य कविताएं सुना कर लोगों को मुग्ध किया। आयोजन में जगजीत सिंह, चंद्र शेखर भी मौजूद थे। प्रिंसिपल कुमरिया ने बच्चों को प्रेरित करते हुए आत्मनिर्भर और मेहनती बनने का संदेश दिया।