पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छ भारत अभियान में उतरी ट्रैफिक पुलिस

स्वच्छ भारत अभियान में उतरी ट्रैफिक पुलिस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी की तरफ से शुरू किया गया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को समर्पित “स्वच्छ भारत अभियान’ में अमृतसर की ट्रैफिक पुलिस भी उतर आई है। यह अभियान हर रविवार को शहर के चौक-चौराहों पर स्थापित महापुरुषों और शहीदों के बुतों के आसपास देखा जा सकते हैं। एडीसीपी ट्रैफिक ध्रुम्मन निंबले की इस पहल के तहत मुलाजिम इनकी साफ-सफाई करके माल्यार्पण भी करते हैं।

रविवार को भंडारी पुल पर स्थित नेता जी सुभाष चंद्र बोस के बुत की साफ-सफाई का काम ट्रैफिक इंस्पेक्टर अशोक कुमार के नेतृत्व वाली टीम ने किया। पहले बुत के गले में पड़ी पुरानी माला उतारी फिर पानी लेकर उसे ससम्मान नहलाया और इसके बाद दोबारा माल्यार्पण किया। अशोक कुमार ने बताया कि निंबले ने ऐसा करने के लिए उन लोगों को प्रेरित किया है। हालांकि इसके लिए पहले नगर निगम को लिखा गया, मगर वहां से कोई जवाब मिलने पर पुलिस ने ही इस काम को संभाल लिया। उनका कहना है कि इस कड़ी के तहत हर रविवार को वह लोग बुतों की सफाई करते हैं। इसमें हालगेट के बाहर स्थित शहीद ऊधम सिंह के बुत तथा टाउन हाल स्थित शहीद मदन लाल ढींगरा के बुत को भी शामिल किया गया। उनका कहना है कि शहर अपना है और इसे साफ-सुथरा रखना हरेक आदमी का फर्ज है। उनका कहना है कि यह बुत उन लोगों के हैं जिनके दम पर हमें आजादी मिली। इस काम को अंजाम देकर हमें उन्हें सही श्रद्धांजलि दे सकते हैं। निंबले ने कहा कि पहली कड़ी में उन लोगों ने शहर के प्रमुख छह बुतों जिसमें उक्त तीनों के अलावा किचलू चौक स्थित डॉ. सैफुद्दीन किचलू का बुत, भरावां के ढाबा के बाहर स्थित शहीद मदन लाल ढींगरा का बुत, माता लौंग देवी मंदिर के बाहर स्थित डॉ. भीमराव अंबेदकर का बुत, कंपनी बाग स्थित महात्मा गांधी के बुत को शामिल किया गया है। उनका कहना है कि इससे दूसरे लोगों को प्रेरणा भी मिलेगी और बाहर से आने वालों को अच्छा मैसेज जाएगा।

भंडारी पुल पर सुभाषच्रंद बोस के बुत की सफाई करता मुलाजिम।