- Hindi News
- जोशी साइकिल चलाकर खुद को रखते हैं तंदुरुस्त
जोशी साइकिल चलाकर खुद को रखते हैं तंदुरुस्त
मंत्री फुर्सत के दिनों में सुबह कंपनी बाग में चलाते हैं सइकिल
भास्करन्यूज | अमृतसर
पंजाबसरकार में अहम लोकल बॉडी विभाग की संभाल रहे मंत्री अनिल जोशी काफी व्यस्त रहते हैं। कामकाज को निपटने के लिए जोशी ज्यादातर अपनी कार में ही सफर करते हैं, लेकिन जब भी उन्हें मौका मिलता है को साइकिल चलाकर तनाव दूर करते हैं। जोशी बाग में साइकलिंग और सैर करने के बाद अपने दोस्तों के संग चाय की चुस्कियां लेते हुए लोगों की मुश्किलों को सुनते हैं। जोशी का कहना है कि वह पिछले 10 सालों से कंपनी बाग में सैर करने के साथ-साथ साइकिल चलाकर अपनी शरीर को चुस्त और माइंड फ्रैश रखते है। सुबह की ताजी हवा में साइकिल चलाने से उनका शरीर रिलेक्स हो जाता है और काम करने की नई उर्जा मिलती है।
साइकिलचलाने से घटती है पेट की चर्बी
डाक्टरोंके अनुसार रोजाना आधे घंटे साइकिल चलाने से पेट की चर्बी जल्दी घटती है। दिल, जोड़ों की दर्दों और पेट में कब्ज जैसी बीमारियों से निजात मिलती है। साइकिल चलाने से दिल की धड़कनें सामान्य रहती हैं और रक्त संचार ठीक होता है।
साइकलिंगवजन घटाने में बहुत मददगार है
साइकलिंगकरने से शरीर की कैलोरी और फैट बर्न होने से वजन घटता है। पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। सेहत के लिए साइकलिंग सबसे अच्छा व्यायाम है। मसल्स बनाने के लिए यह एक्सरसाइज वेट लिफ्टिंग से किसी भी मायने में कम नहीं है।
मानसिकतनाव से मिलती है राहत
सुबहसाइकलिंग करने से तनाव और उदासी जैसी मानसिक समस्याओं नहीं होतीं। शारीरिक थकावट को दूर करने के लिए साइकलिंग दवा का काम करती है। रोज के छोटे-छोटे कामों को पूरा करने के लिए साइकिल का यूज करना चाहिए।
कंपनी बाग में साइकिल चलाकर खुद काे तंदुरुस्त और तरोताजा रखते हैं मंत्री अनिल जोशी। उन्होंने लोगों को एेसा करके खुद को तंदुरुस्त रखने की सलाह भी दी।