- Hindi News
- जोशी जी, विकास! मैंने तो अपने घर की सड़क कभी बनी नहीं देखी
जोशी जी, विकास! मैंने तो अपने घर की सड़क कभी बनी नहीं देखी
कैमिस्ट एसोसिएशन की बैठक में मंत्री जोशी का भाषण सुनकर 15 साल के रितिक ने उठाए सवाल
भास्करन्यूज | अमृतसर
जोशीसाहब! एक मिनट मैं आपसे बात करना चाहता हूं। यह शब्द 15 साल के युवक गुरबख्श नगर निवासी रितिक वर्मा ने कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी को अमृतसर कैमिस्ट एसोसिएशन की बैठक में भाषण के दौरान टोकते हुए कहे। उस समय वहां बैठे कैमिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने रितिक को रोक दिया और अपनी बात भाषण के बाद कहने को कहा। रितिक के इस व्यवहार को मंत्री जोशी ने यह कहकर टाल दिया कि हमारे यूथ का खून गर्म है और हमें इसकी जरूरत है।
लेकिन रितिक ने अपनी जिद छोड़ी और कार में बैठने से पहले एक बार फिर मंत्री जोशी को राेक दिया औैर अपनी बात कही। रितिक ने मंत्री जोशी से पूछा कि वह अपने भाषण में किस विकास की बात कर रहे हैं। उसने अपने घर के बाहर आजतक कभी सड़क बनी नहीं देखी। पहले लोगों को कहा जाता रहा कि यहां सीवरेज पड़ना है।
जब सीवरेज पड़ गया तो भी सड़क नहीं डाली गई। कागजों में ही बस विकास का काम हो रहा है। जब मंत्री जोशी रितिक के सवाल का जवाब मिला तो उसे यह बात काउंसलर से करने को कहकर चले गए। रितिक ने कहा कि उसका संघर्ष जारी है और वह अब फिर अपने काउंसलर के पास जाकर इस बात को करेगा।
पार्षद परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि विकास का काम अभी चल रहा है। अभी इलाके में सीवरेज पड़ रहे हैं। जब सीवरेज का काम पूरा होगा तभी सड़कें बनाने का काम भी शुरू हो जाएगा।
मंत्री जोशी के साथ गुरबख्श नगर स्थित अपने घर की नहीं बनी सड़क के बारे में बात करते हुए रितिक।