- Hindi News
- रेप के बाद चुन्नी से युवती का गला घोट कर मार डाला
रेप के बाद चुन्नी से युवती का गला घोट कर मार डाला
फतेहगढ़चूड़ियां रोड स्थित बाबा दीप सिंह नगर में रविवार एक खाली मकान में 20 वर्षीय युवती का शव अर्द्धनग्न हालत में मिला। हालत से जाहिर था कि उसके साथ रेप करने के बाद उसके दुपट्टे से गला दबाकर मार दिया गया है। युवती की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार कुछ छोटे बच्चों ने इलाके के सरपंच हरप्रताप सिंह को जानकारी दी कि खाली मकान में एक युवती का शव अर्द्ध नग्न हालत में पड़ा हुआ है। हरप्रताप ने बताया कि यह मकान रजिंदर सिंह का है और वह इसे बेचना चाहते हैं। आधे बने घर में दरवाजा होने के कारण इसमें कोई भी जा सकता है। पुलिस ने छानबीन में घर से नशे का सामान एल्युमीनियम फॉयल, मोमबत्ती, चिप्स और प्रयोग किए गए कंडोम बरामद किए हैं।
मौके पर डीसीपी हरजिंदर सिंह और एडीसीपी केतन पाटिल भी पहुंचे। इस संबंध में एसएचओ वविंदर महाजन ने बताया कि युवती की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। युवती की पोस्ट मार्टम की रिपोर्ट से ही पता चल पाएगा कि मौत क्यों और कैसे हुई।