- Hindi News
- छापा तिलक सब छीना रे तो से नैना मिलाइके...
छापा तिलक सब छीना रे तो से नैना मिलाइके...
एसजीठाकर सिंह आर्ट गैलरी का धर्म सिंह ऑडिटोरियम खचाखच भरा हुआ। मंच पर जमी है शायरों की महफिल। सूफियाना आवाज उभर रही है, लोग सुन-सुन कर चले रहे हैं। ढलती शाम के साथ ही अंधेरा भी आहिस्ता-आहिस्ता उतर रहा है। ऐसा अहसास हो रहा है कि सूफियों के कलाम को सुनने के लिए वह भी श्रोता बन कर रहा है। एक पर एक पेशकारी और तालियों की गड़गड़ाहट ने देर शाम तक समां बांधे रखा। शायर डॉ. तेजिंदर अदा की पहल पर गैलरी प्रबंधन के नेतृत्व में आयोजित “एक शाम, सूफियों के नाम’ समागम में बतौर मुख्यातिथि बीएसएफ अमृतसर सेक्टर के डीआईजी एमएफ फारुकी मौजूद रहे। प्रस्तुति देने वालों में दीनानगर से अलमस्त सोनू और जालंधर से आए राज जन्नत शामिल थे। साथ तबले पर सुशील कुमार, ऑक्टोपैड पर संदीप कौर और की-बोर्ड पर मुनीश संगत कर रहे थे।