- Hindi News
- दहेज के लिए गर्भवती पत्नी को जहर देकर मार डाला
दहेज के लिए गर्भवती पत्नी को जहर देकर मार डाला
एक किलो हेरोइन और 15. 46 लाख की इंडियन करंसी बरामद
थानाडिवीजन की पुलिस ने दशमेश नगर जोड़ा फाटक निवासी नितिन दत्ता पर अपनी गर्भवती प|ी को जहर देकर दहेज के लिए मारने का मामला दर्ज किया है। सुंदर नगर निवासी रजिंदर कुमार ने बताया कि उसकी बेटी सारिका का विवाह नितिन के साथ चार साल पहले हुआ था और अब वह पांच माह की गर्भवती भी थी। शादी के बाद से ही नितिन और उसका परिवार विनोद दत्ता सुनीता दत्ता उसे दहेज के लिए परेशान करते थे।
उन्होंने बताया कि शनिवार को सुबह 10.30 बजे नितिन ने फोन पर बताया कि उनकी बेटी की हालत खराब हो गई है और जल्दी घर आने को कहा। वह उसी समय जोड़ा फाटक की ओर चल पड़े। जब वह घर पहुंचे तो उनकी बेटी मर चुकी थी। मृत बेटी सारिका के मुंह से झाग निकल रही थी। जिससे साफ था कि उसे कुछ जहरीली वस्तु देकर मारा गया है। उन्होंने पुलिस को तुरंत इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया। इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर पूरण सिंह ने बताया कि आरोपी फरार हैं।