- Hindi News
- मइया दास हर माह पेंशन खर्च संवार रहे पार्क, इधर हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी पार्क में लाइट्स, झूले
मइया दास हर माह पेंशन खर्च संवार रहे पार्क, इधर हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी पार्क में लाइट्स, झूले
शहरके पार्कों को संवारने के लिए विभिन्न काॅलोनियों के लोग आगे रहे हैं। दैनिक भास्कर की मुहिम समाधान मिलजुल कर के तहत इलाके के लोगों के अलावा निगम, एडीए अन्य डिपार्टमेंट्स का अमला पार्कों के हालात सुधारने के लिए काम कर रहा है। बस स्टैंड के नजदीक स्थित गोल्डन एवेन्यू पार्क की बात करें तो इलाके के रहने वाले और इंश्योरेंस कंपनी के रिटायर्ड अधिकारी मइया दास हर माह अपनी पेंशन से 5 हजार रुपए खर्च कर उसे संवारने में लगे हैं। हालांकि पार्क में अभी और भी सुधार किए जाने बाकी हैं, जिसके लिए लोग निगम से मदद की अपेक्षा रखे हुए हैं। दूसरी तरफ हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी स्थित गुरुद्वारा के नजदीक वाला पार्क मेंटेनेंस के अभाव में खराब दशा में है।
हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी पार्क में फैली रहती है गंदगी
8 माह में खर्चे 40 हजार, आगे भी मेंटेन करेंगे
गोल्डन एवेन्यू निवासी मइया दास के अनुसार पिछले 8 माह से लेकर अबतक वह पार्क को संवारने के लिए 40 हजार रुपए अपनी जेब से खर्च कर चुके हैं। इसके बाद इलाके के लोग भी आगे आए और उन्होंने पार्क की मेंटेनेंस के लिए 13 हजार रुपए दिए। पूर्व पार्षद अजीत सिंह भाटिया, सुरिंदर शर्मा, बिट्टू भाटिया, स्वीटी महाजन, सोहन लाल, मनोहर सिंह और जग्गू कपूर के मुताबिक वे डेली वेज पर दो माली लगवा कर पार्क को मेंटेन करवा रहे हैं। उन्होंने बेंच पेंट करवाने के अलावा 200 के करीब पौधे भी लगवाए हैं।
सोमवारको एसडीओ मौका देखेगा
^सोमवारको निगम के एसडीओ सिविल पार्क का मौका देखने आएंगे। फव्वारा चालू है, वहां कोई लकड़ियां फैंक गया था। कुत्तों को पार्क में घुसने से रोकने के लिए जाली लगवाने के लिए विधायक डा. नवजोत कौर सिद्दू से बात करेगे इसके अलावा टाइल्स भी लगवाई जाएंगी। सिमरप्रीतकौर भाटिया, पार्षद वार्ड नंबर-20
काॅलोनी के पार्क में बच्चों के खेलने के लिए झूले टूट चुके हैं। यहां लगी लाइट्स भी टूट चुकी हैं और लंबे समय से बंद पड़ी हैं। पार्क में पौधे भी पर्याप्त मात्रा में नहीं है। इसके अलावा पार्क में गंदगी भी फैली रहती है। यहां माली भी नहीं है।
इलाकेके लोग बोले-कमेटी बनाकर खुद करेंगे मेंटेन : हाउसिंगबोर्ड कालोनी निवासी अजय पाल सिंह, हरपाल सिंह, मनदीप सिंह, संदीप सिंह, राहुल शर्मा, रामेश्वर विज, रणजीत राणा और नरेश गोस्वामी ने कहा कि वे लोग खुद पार्क को मेंटेन रखेंगे।
एडीएके एसडीओ करेंगे विजिट : अमृतसरडेवलपमेंट अथाॅरिटी के एसडीओ राजबीर सिंह ने कहा कि वह पार्क को विजिट करके वहां की खामियां नोट करेंगे। इसके बाद झूले, लाइट्स ठीक करवाई जाएंगी।
पार्क की जरूरतें
{इंटरलाॅकिंग टाइल्स
{ कलरफुल लाइट्स वाला फव्वारा बंद पड़ा है।
{ रेगुलर माली चाहिए
{ रेगुलर कूड़ा लिफ्टिंग और आवारा कुत्तों को पार्क में घुसने से रोका जाए।