- Hindi News
- अमृतसर घूमने आए आगरा के नन्हे गोपाल हुए लापता
अमृतसर घूमने आए आगरा के नन्हे गोपाल हुए लापता
अमृतसर|आगरा सेअपने परिवार के साथ अमृतसर घूमने और दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे 85 वर्षीय नन्हे गोपाल जलियांवाला बाग के पास एकाएक लापता हो गए। उनके बेटे सवनदेव और बेटी रेणु की ओर से थाना कोतवाली में पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई है। बेटी रेणु ने पुलिस को बताया कि जलियांवाला बाग के पास होटल रोबिन में उन्होंने रूम लिया हुआ था। वह अपने पिता के साथ जलियांवाला बाग के पास स्थित एक एटीएम मशीन से रुपए निकालने गए। वह अंदर एटीएम कैबिन से रुपए निकालने के बाद जैसे ही बाहर निकले तो उनके पिता वहां नहीं थे। जिन्हें ढूंढने के लिए कई जगहों पर पूछताछ की पर वह नहीं मिले।