पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रॉपर्टी बेचने का झांसा देकर 12 लाख 25 हजार ठगे

प्रॉपर्टी बेचने का झांसा देकर 12 लाख 25 हजार ठगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर|धोखाधड़ी केआरोप में थाना सिविल लाइन पुलिस ने कटड़ा सफेद निवासी दिनेश कुमार, अचल जैन और विशाल के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों ने प्रॉपर्टी बेचने का झांसा देकर 12 लाख 25 हजार रुपए ऐंठ लिए। पुलिस शिकायत में दविंदर सिंह निवासी रणजीत एवेन्यू ने बताया कि आरोपियों ने मेडिकल एन्क्लेव में कोठी बेचने के लिए उनके साथ सौदा कर लिया और एडवांस के तौर पर 21 लाख रुपए ले लिए, लेकिन आरोपियों ने अंग्रेजी में दस्तावेजों पर लिख दिया कि उनसे 8 लाख 75 हजार रुपए ही लिए हैं, जबिक आरोपियों ने 12 लाख 25 हजार रुपए का फ्रॉड किया। पुलिस ने आरोपियों के िखलाफ केस दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।